बलरामपुर: कलेक्टर के निरीक्षण में रासायनिक खाद के ऑनलाइन स्टॉक एवं भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने पर समिति प्रबंधक भागवत प्रसाद गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर के द्वारा 28 जुलाई 2026 को बड़कागांव सहकारी समिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ऑनलाइन स्टॉक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध मात्रा में अंतर पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जून माह में समिति में 560 बोरी यूरिया की आवक हुई थी, लेकिन स्टॉक पंजी में जिसका इंद्राज नहीं किया गया। बड़कागांव समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान किसानों द्वारा बताया गया कि बार-बार समिति का चक्कर लगाने पश्चात भी उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।

रासायनिक खाद वितरण, स्टॉक रखरखाव एवं संधारण में लापरवाही के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बड़कागांव प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा तत्कालीन समिति प्रबंधक  भागवत प्रसाद गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!