सूरजपुर:  प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  ललिता भगत ने आज प्राथमिक शाला मसगा, माध्यमिक शाला मसगा एवं प्राथमिक शाला कोड़ाकू पारा का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला मसगा में उन्होंने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय भवन में सीपेज की समस्या का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्माणाधीन नवीन स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

माध्यमिक शाला मसगा के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक शाला कोड़ाकू पारा में भी विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नियमित अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की भी जांच की और व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!