{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नारायणपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिले के सभी थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में एसपी ने बेसिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के साथ बेहतर संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी थानों के रिकॉर्ड को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण, साइबर अपराधों की प्रभावी जांच तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा मर्ग प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, MedLeaPR के माध्यम से सभी मर्ग एवं मुलाहिजा प्रकरणों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन और ई-प्रॉसिक्यूशन प्रणाली के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी विवेचनाधीन मामलों में ई-साक्ष्य के माध्यम से जब्ती, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और अन्य आवश्यक साक्ष्यों का डिजिटल संकलन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ई-मालखाना में जब्त संपत्तियों का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण एवं नियमित अद्यतन करने के निर्देश दिए, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे।बैठक में लंबित अपराधों, शिकायतों, विवेचना की प्रगति, वारंट एवं समंस तामील और कानून-व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिले में संचालित सामुदायिक पुलिसिंग अभियान माड़ मैत्री" को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि चौपाल, जनजागरूकता अभियान, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को और मजबूत किया जाए।बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रभावी पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, तकनीक आधारित अनुसंधान तथा आमजन को त्वरित और पारदर्शी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!