डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

साइबर अपराध की शिकायत हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने दी गई समझाई

अंबिकापुर। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन अंबिकापुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर वॉलंटियर्स एवं पुलिस मितान टीम द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी (OTP) साझा न करने, हनी ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल एवं मैसेज, बैंकिंग फ्रॉड तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे के सुरक्षित एवं आवश्यक उपयोग की भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संवादात्मक बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। टीम के सदस्यों ने उनके सभी प्रश्नों का सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया तथा सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य विकास जोशी सहित संजीव कश्यप,  गीति सिन्हा,नेहा तिवारी,आशा लकड़ा,अल्का सिंह सेंगर,राकेश पाण्डेय, युगेश्वर पाण्डेय, सृजा नायर एवं विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी समेत साइबर वॉलंटियर एवं पुलिस मितान टीम से विभाश्री सिंह, आस्था गुप्ता, भार्गवी द्विवेदी, खुशी कन्नौजिया, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, बसंत श्रीवास्तव, अभिमन्यु विश्वकर्मा एवं विकेश रजवाड़े उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!