{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नारायणपुर:  नक्सल मुक्ति के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सलियों के छिपे हथियार व गोला-बारूद की तलाश के लिए चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी नारायणपुर और आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया है। डंप से कुल 297 जीवित कारतूस जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप आदींगपार के समीप कसोड़-कुमेरादी के जंगल क्षेत्र में डीआरजी नारायणपुर और आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों ने क्षेत्र की गहन तलाशी ली, जिसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद हुआ।तलाशी के दौरान डंप से 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड और 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड बरामद किए गए। इस तरह कुल 297 जीवित कारतूस जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों के माध्यम से नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामग्री की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही बरामदगी से नक्सलियों के संसाधनों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध वस्तु, हथियार, गोला-बारूद या नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा बलों को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!