लखनपुर/ प्रिंस सोनी: ओपन स्कूल की परीक्षा का केंद्र लखनपुर के बजाय अंबिकापुर बनाए जाने से सैकड़ों परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ओपन परीक्षा की तैयारी कर रही 224 महिला एवं बालिका परीक्षार्थियों ने विधायक निवास पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल के माध्यम से लखनपुर को पुनः परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, चौपाल संस्था द्वारा अध्ययन-अध्यापन और शैक्षणिक प्रशिक्षण देकर परीक्षार्थियों को कक्षा 10वीं की ओपन परीक्षा के लिए तैयार किया गया है। लेकिन परीक्षा केंद्र अंबिकापुर निर्धारित होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।परीक्षार्थियों का कहना है कि पहले लखनपुर में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था, लेकिन इस बार केंद्र बदलकर अंबिकापुर कर दिया गया है। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित होने के कारण दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को समय पर पहुंचने में कठिनाई होती है। कई परीक्षार्थी परिवहन की समस्या के चलते परीक्षा से भी वंचित होने की आशंका जता रहे हैं।इसी समस्या को लेकर 224 परीक्षार्थियों ने विधायक निवास पहुंचकर आवेदन सौंपा और लखनपुर को पुनः परीक्षा केंद्र घोषित करने की मांग की। आवेदन मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर लखनपुर को फिर से परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।

अब परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी परेशानी को देखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा, ताकि उन्हें परीक्षा देने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!