बलरामपुर: सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड बलरामपुर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावासों की कक्षा 6वीं से 10वीं तक की अधीक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर किशोरावस्था, जीवन कौशल, लैंगिक समानता तथा सहजकर्ता की भूमिका से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण लिया । जिससे जनजातीय क्षेत्रों की किशोरी बालिकाओं के जीवन में आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए उनमें जीवन कौशल, ज्ञान, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं आवश्यक क्षमताओं का विकास कर,  आत्मविश्वास और विवेकपूर्ण निर्णय क्षमता के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षा एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  सुश्री समीक्षा जायसवाल ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए पोस्टर एवं विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न किशोरी बालिकाओं, बल्कि किशोर बालकों के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधीक्षिकाओं से कहा कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपनी-अपनी संस्थाओं की छात्राओं तक पहुंचाएं तथा उन्हें उनकी आंतरिक क्षमताओं एवं प्रतिभा की पहचान कराने में सहयोग करें, जिससे वे कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर उच्च शिक्षा की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हो सकें।कार्यक्रम में मंडल संयोजक बलरामपुर, शंकरगढ़, कुसमी एवं रामचन्द्रपुर सहित रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट से  शैलेन्द्र कुमार भारद्वाज एवं  दीपा पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!