

बलरामपुर: पी.एस.वाय. राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड (प्रतिभा सम्मान योजना)-2026 के अंतर्गत कक्षा तीसरी से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चित्रकला, शोध एवं प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।योजना के अंतर्गत इच्छुक विद्यार्थी 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पोर्टल https://www.psynationalexam.in/ पर उपलब्ध है। तथा ऑफलाइन आवेदन संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे।
योजना के तहत जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी तीन वार्षिक स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे। प्रथम चरण में चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भोजन, आवास एवं यात्रा-भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए योजना समन्वयक (पी.एस.वाय.) मोबाइल नंबर 9584203094 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को इस योजना में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे जिले के अधिकाधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हो सके।









