{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नई दिल्ली: देशभर में NEET-UG परीक्षा को लेकर उठे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसी बीच अगले शिक्षा मंत्री को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाए जाने की भी चर्चा है। इसके बाद संभावित मंत्रिमंडलीय फेरबदल और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय के प्रभार को लेकर फिलहाल तीन संभावनाओं पर चर्चा है। पहली, वर्तमान राज्य मंत्रियों जयंत चौधरी और सुकांत मजूमदार में से किसी एक को अस्थायी या पूर्ण प्रभार दिया जा सकता है। दूसरी, किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तीसरी, केंद्र सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर किसी नए चेहरे को शिक्षा मंत्री नियुक्त कर सकती है।

राजनीतिक चर्चाओं में निर्मला सीतारमण, जयंत चौधरी, सुकांत मजूमदार सहित अन्य नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।फिलहाल शिक्षा मंत्री के पद और संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जारी हैं। अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!