छत्तीसगढ़ : हजारों डीएलएड विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य तथा अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। अब परीक्षार्थी घर बैठे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in के माध्यम से ही अपना परीक्षा परिणाम देखें। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

प्रथम और द्वितीय वर्ष में इतने विद्यार्थी हुए शामिल

मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 में कुल 6,755 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3,256 छात्र और 3,499 छात्राएं शामिल रहीं।वहीं डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 3,541 छात्र और 3,128 छात्राएं शामिल थीं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद डीएलएड परीक्षा परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें। कुछ ही सेकंड में आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

मंडल ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। परीक्षा परिणाम से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी केवल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!