

अम्बिकापुर: जल संसाधन संभाग क्रमांक 01 के कार्यपालन अभियंता ने आमजनों को सूचित करते हुए बताया है कि श्याम घुनघुट्टा जलाशय का जल ग्रहण क्षेत्र भारी वर्षा के कारण पूर्ण भराव की स्थिति में कभी भी आ सकता है, जिसके कारण जलाशय के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्रों में नदी क्षेत्र में ना जाने का आग्रह किया है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। बाढ़ की स्थिति में नदी से सुरक्षित दूरी बनाये रखें। उन्होंने बताया कि अभी की स्थिति में बांध का जल भराव 81.95 प्रतिशत है, जल भराव 90 प्रतिशत होने पर जलाशय के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है।











