बलरामपुर:  राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर औरा झरिया घाट के समीप कई घंटे तक लंबा जाम लग गया। सड़क निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर फैले कीचड़ के कारण भारी मालवाहक वाहन घाटी नहीं चढ़ सके, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।जाम में यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए। करीब 4 से 5 घंटे तक राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन सड़क कीचड़ में तब्दील होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालकर यातायात सुचारू कराया। काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया गया और धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ जमा हो रहा है, जिससे आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों ने निर्माण एजेंसी से सड़क की स्थिति सुधारने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!