

बलरामपुर: कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2026 से अब तक 391.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बलरामपुर में 40 मि.मी., डौरा-कोचली में 65 मि.मी., कुसमी में 8 मि.मी, सामरी में 3.3 मि.मी., चांदो में 2.0 मि.मी., शंकरगढ़ में 12.2 मि.मी., रामानुजगंज में 51.4 मि.मी., रामचंद्रपुर में 72.3 मि.मी., राजपुर में 9.2 मि.मी., वाड्रफनगर में 60.6 मि.मी., रघुनाथनगर में 43.6 मि.मी. तथा चलगली में 9.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 377 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक तहसील बलरामपुर में 427.9 मि.मी., डौरा-कोचली में 416.9 मि.मी., कुसमी में 1106.5 मि.मी., सामरी में 376.7 मि.मी., चांदो में 315 मि.मी. शंकरगढ़ में 396 मि.मी., रामानुजगंज में 358.1 मि.मी., रामचंद्रपुर में 343.6 मि.मी., राजपुर में 179.4 मि.मी., वाड्रफनगर में 299 मि.मी., रघुनाथनगर में 215.5 मि.मी. एवं चलगली में 266.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।











