

बलरामपुर/राजपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला बलरामपुर के तत्वावधान में आज ज्ञानी राम पेट्रोलियम, कोटगहना में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरगुजा संभाग जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल व प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश पदाधिकारी सहित प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन अग्रवाल, सरगुजा संभाग जिलाध्यक्ष, धनसी राम अग्रवाल, अशोक मोदी, संजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष, नरेश अग्रवाल (लीलू) जिला महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाल साथ ही शंकरगड़ अग्रवाल सभा से सत्यनारायण अग्रवाल सज्जन अग्रवाल संजय अग्रवाल रमेश अग्रवाल मोनू अग्रवाल मिचू अग्रवाल एवं राजपुर अग्रवाल सभा से राधेश्याम अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, राजेश बंसल, मयंक गोयल और महिला पदाधिकारी पुष्पा देवी, जायत्री देवी, ममता अग्रवाल, मीना गोयल, शीतल अग्रवाल। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले ज्ञानी राम पेट्रोलियम एवं सभी उपस्थित अतिथियों, समाजबंधुओं और कार्यकर्ताओं का संगठन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।











