सूरजपुर: सूरजपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सिलफिली के पास चलती ट्रक के केबिन पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर पड़ा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।यह पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली स्थित एनएच-43 का है।

जानकारी के अनुसार, नया ट्रक अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिलफिली के पास अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ टूटकर सीधे ट्रक के केबिन पर आ गिरा। पेड़ की भारी शाखाएं केबिन पर गिरने से ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और जयनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पेड़ को हटाकर सड़क पर आवागमन सामान्य कराया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!