{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड कुसमी के अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित कोरंधा चेकपोस्ट एवं पुलिस थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालयीन अभिलेखों के संधारण तथा साफ-सफाई का जायजा लिया।कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त एवं वाहनों की जांच संबंधी जानकारी ली। उन्होंने थाना के अंतर्गत अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विवेचक कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, पुरूष एवं महिला बंदी कक्ष सहित अन्य कक्षों का अवलोकन भी किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की नियमित जांच, संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियंत्रण सुनिश्चित को कहा। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने की बात कही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!