CG News: छत्तीसगढ़ में E20 ईंधन से जुड़े मामले में मारुति सुज़ुकी ने रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग (कंज्यूमर कमीशन) के आदेश को ऊपरी फोरम में चुनौती देने का फैसला किया है. न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से ये जनाकारी सामने आई है. आयोग ने हाल ही में एक ग्राहक की ग्रैंड विटारा कार को नई E20-कम्पैटिबल गाड़ी से बदलने का आदेश दिया था.

कंज्यूमर कमीशन के आदेश को देगी चुनौती मारुति सुज़ुकी

दरअसल, कंज्यूमर कमीशन ने अपने आदेश में माना था कि ग्राहक को बेची गई ग्रैंड विटारा कार E20 ईंधन के अनुरूप नहीं थी. इसी आधार पर वाहन बदलने का निर्देश दिया गया. हालांकि, मारुति सुज़ुकी ने आयोग के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा है कि संबंधित ग्रैंड विटारा मॉडल पूरी तरह E20-कम्पैटिबल था.

कंपनी के मुताबिक, इसकी स्पष्ट जानकारी वाहन के ओनर मैनुअल में भी दी गई है. कंपनी का यह भी दावा है कि मामले में इस्तेमाल किए गए ईंधन में मिलावट के सबूत मौजूद थे, लेकिन आयोग के आदेश में इन महत्वपूर्ण तथ्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया.

मारुति सुज़ुकी ने कहा है कि वह इस फैसले को उचित उच्च मंच पर चुनौती देगी। साथ ही कंपनी ने दोहराया कि वह मजबूत इंजीनियरिंग, गुणवत्ता, सुरक्षा और ग्राहकों की संतुष्टि के लिए सर्वोच्च मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!