CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों के चलते चर्चा में रहने वाला है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अन्य निर्धारित कामकाज संपन्न होंगे। आज विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदस्यों को जवाब देंगे।

सीएजी रिपोर्ट सहित कई प्रतिवेदन होंगे पेश

वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भैयालाल राजवाड़े भी विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव पर होगी सबसे अहम बहस

आज की कार्यवाही का सबसे महत्वपूर्ण विषय विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रहेगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विस्तृत चर्चा होगी।

सत्ता और विपक्ष के बीच तेज हो सकते हैं राजनीतिक हमले

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं। विभिन्न मुद्दों पर दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे, जिससे विधानसभा का अंतिम दिन राजनीतिक रूप से काफी अहम और हंगामेदार रहने की संभावना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!