बलरामपुर। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत अमडण्डा में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत अमडण्डा में निजी व्यक्ति द्वारा लगभग 30 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध रूप से धान की फसल लगाकर कब्जा किया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई उपरांत उक्त शासकीय भूमि को ग्राम पंचायत आमडंडा के सरपंच को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!