लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में 8 महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अधिक चर्चा उन तीन महिला अधिकारियों की हो रही है, जिन्हें इसी वर्ष जनवरी में महत्वपूर्ण पद मिले थे, लेकिन करीब छह महीने बाद ही उनकी जिम्मेदारियां बदल दी गईं।

तीन महिला अधिकारियों के विभाग बदले

तबादला सूची के अनुसार, राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक डॉ. सारिका मोहन और महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा के पदों में बदलाव किया गया है।

सुधा वर्मा को अब श्रमायुक्त बनाया गया है। वहीं डॉ. सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव और महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

कामकाज और समन्वय को लेकर चर्चा

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि सुधा वर्मा और विभाग की प्रमुख सचिव के बीच समन्वय को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। वहीं डॉ. सारिका मोहन के कामकाज को लेकर भी शासन स्तर पर असंतोष की बातें सामने आईं। हालांकि, सरकार की ओर से इन बदलावों के पीछे कोई आधिकारिक कारण जारी नहीं किया गया है।

चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारी

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं संस्कृति विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह से संस्कृति विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें केवल सूचना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्कृति विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार प्रथम को निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम में नया आयुक्त

सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम में भी बदलाव किया है। नगर आयुक्त जग प्रवेश का तबादला कर उनकी जगह बलिया की मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल के दिनों में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर कई विवाद सामने आए थे।

पीसीएस से IAS बने अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

सरकार ने पीसीएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने अधिकारियों को भी नई तैनाती दी है। राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार सिंह को इटावा का मुख्य विकास अधिकारी और आलोक कुमार को बलिया का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अधिकारीनई तैनाती
सुधा वर्माश्रमायुक्त
डॉ. सारिका मोहनमहानिरीक्षक निबंधन
नेहा शर्मासचिव एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा
अरुण कुमारमिशन निदेशक, राज्य आजीविका मिशन
जे. रीभाविशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म, अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
दीपा रंजनविशेष सचिव, संस्कृति
संजय कुमार प्रथमनिदेशक, संस्कृति (अतिरिक्त प्रभार)
विशाल सिंहविशेष सचिव, संस्कृति
संदीप भागियाप्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
राकेश कुमार पटेलमुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़
ओजस्वी राजनगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन
आलोक कुमारमुख्य विकास अधिकारी, बलिया
अजय कुमार गौतमअपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद
संजय कुमार सिंहमुख्य विकास अधिकारी, इटावा
मणिकंदन ए.अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त
डॉ. वंदना वर्मासंयुक्त प्रबंध निदेशक, राज्य चीनी निगम तथा सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!