CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिमीजियूस एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का CEO और सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।

यहां देखें आदेश 

रिमीजियूस एक्का को मिला SUDA का अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार रिमीजियूस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से ट्रांसफर कर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

जिला पंचायत और नगर निगम में नए अधिकारी

आदेश के तहत प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का CEO बनाया गया है। सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी और एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का CEO बनाया गया है।

तीन अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

सरकार ने तन्मय खत्रा को जिला पंचायत बस्तर का CEO और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का CEO बनाया है। आदेश के मुताबिक यह ट्रांसफर प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!