बलरामपुर:  कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी  अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में राजस्व एवं संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम भैंसामुंडा एवं राधाकृष्णनगर में 2.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

साप्ताहिक बाजार की सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटने से बाजार के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया है, जिससे दुकानदारों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा साप्ताहिक बाजार का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से किया जा सकेगा।उक्त कार्रवाई सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि के संरक्षण और ग्रामीण बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अधिकारियों को सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि की नियमित निगरानी करते हुए अतिक्रमण की स्थिति में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने आमजनो से भी शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!