सूरजपुर: जिले में बीट पुलिसिंग को मजबूत करने 27 जून 2026 को डीआईजी व एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने कार्यशाला का आयोजन कर थाना-चौकी व बीट प्रभारियों को बुनियादी पुलिसिंग को सुदृढ़ करते हुए जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने, जनता की शिकायतों को नम्रतापूर्वक सुनते हुए पेशेवर एवं गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित के साथ ही जिले के सभी पंचायतों व प्रमुख स्थानों पर थाना-चौकी, बीट प्रभारियों के नाम सहित मोबाईल नंबर का पोस्टर चश्पा कराने के निर्देश दिए थे।

जिले के 22 थाना-चौकी क्षेत्रों के 72 बीट के 558 ग्रामों में थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा निर्देशों का क्रियान्वयन किया गया है जिसका जायजा लेने शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर स्वयं खड़गवां के पंचायत भवन पहुंचे जहां पहले से ही चौकी प्रभारी व बीट प्रभारी, कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नंबर की जानकारी चश्पा की जा चुकी थी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग को मजबूत करने की इस मुहिम से अब आम जनता पुलिस तक आसानी से पहुंच बनाते हुए अपनी समस्या को बताकर निराकरण करा सकेंगे। क्षेत्र की अवैध गतिविधियां की सटीक जानकारी मिल सकेगी जिससे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जायेगा। बीट आरक्षक क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आम नागरिकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करेंगे, महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा, स्कूल-कालेज में जाकर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं नशे से बचाव के प्रति जागरूकता के आयोजन होंगे, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई जायेगी, अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास और मजबूत हो सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!