बलरामपुर: सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत बेसलाइन सर्वेक्षण के सफल संचालन के लिए कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के सभी विकासखंड हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की है। नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत विकासखंड स्तर पर सर्वेक्षण दलों को प्रशिक्षण देंगे।

जारी आदेश के अनुसार विकासखंड रामचंद्रपुर के लिए जिला मिशन प्रबंधक, जिला पंचायत  ज्ञानेंद्र सिंह तथा प्रयास आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के व्याख्याता श्री राजू नवरंग को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। शंकरगढ़ विकासखंड के लिए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राहुल कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला पंचायत  अशोक विश्वास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार राजपुर विकासखंड के लिए मनरेगा के तकनीकी समन्वयक  अभिषेक मिश्रा एवं वीबीडी कंसल्टेंट जिला चिकित्सालय दिव्य किशोर गुप्ता तथा कुसमी विकासखंड के लिए उप संचालक पंचायत गौरव साहू एवं कार्यपालन अभियंता कार्यालय  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राहुल गुप्ता को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है।वाड्रफनगर विकासखंड के लिए जिला रोजगार अधिकारी  दिवाकर टांडिया एवं सहायक संचालक कृषि  परमानंद वर्मा तथा बलरामपुर विकासखंड के लिए सहायक परियोजना अधिकारी  ललित घरड़े एवं श्रम कल्याण निरीक्षक रोशन गुप्ता को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।सभी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने विकासखंडों में सर्वेक्षण दलों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत 31 जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का बेसलाइन सर्वेक्षण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!