बलरामपुर:  जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत चौकी बलंगी पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिकअप वाहनों में भैंस और भैंसों को क्रूरतापूर्वक लोड कर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी बलंगी एवं रघुनाथनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP53ZD3982और MP66ZF2498के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 26/26 के तहत बीएनएस की धारा 111(1)(2)(बी), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन MP53ZD3982 के स्वामी ताजीमुद्दीन (निवासी ग्राम कोदरा, जिला सीधी, मध्यप्रदेश)को 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे वाहन MP66ZF2498 के स्वामी मोहम्मद कलाम (निवासी ग्राम जियावन, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश) को 24 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक फिलिरियस टोप्पो, प्रधान आरक्षक रिंकू गुप्ता तथा आरक्षक अमित एक्का, सुमन केरकेट्टा और अमीरचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!