अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। प्रेस क्लब कुसमी की महत्वपूर्ण आमसभा में संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा प्रेस क्लब की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का चयन किया और संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार हरीश मिश्रा को प्रेस क्लब कुसमी का संरक्षक नियुक्त किया गया।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद नेजाम खान को अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राकेश भारती को महासचिव अम्बिकेश गुप्ता को सचिव तथा विशाल गुप्ता को सह सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में जितेंद्र नारायण सिंह, दुर्गेश गुप्ता, कुंदन गुप्ता एवं युसूफ खान को उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं फिरदोस आलम को कोषाध्यक्ष तथा सद्दाम खान को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन के कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी देते हुवे जशीम खान को कार्यालय प्रभारी एवं इरशाद आलम को सह कार्यालय प्रभारी के रूप में सौंपी गई। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चन्द्रदीप यादव, पूर्णिमा सेमरिया, खालिद, सुहैल आलम, राहुल गुप्ता एवं सद्दाब अंसारी को शामिल किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद नेजाम खान ने अपने संबोधन में कहा आप सभी के मार्गदर्शन व सभी साथियों के सहयोग से ही प्रेस क्लब कुसमी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा ही क्लब की प्राथमिकता होगी। प्रेस क्लब सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलेगा तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। साथ ही पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में भी विशेष पहल की जाएगी।

प्रेस क्लब के नव नियुक्त संरक्षक व बीते 20 वर्षों से प्रेस क्लब कुसमी में अध्यक्ष रहे हरीश मिश्रा ने दूरभाष के माध्यम प्रेस क्लब के उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकता, समन्वय और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना बताया साथ ही उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!