बलरामपुर। कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम मितगई एवं पिपरौल स्थित सेंदूर नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहनों को जब्त किया।

खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी ने बताया कि खनिज अमला द्वारा की गई इस कार्यवाही के दौरान ग्राम मितगई से 4 और ग्राम पिपरौल से 2 गाड़ी अवैध परिवहन करते पाया गया जिस पर जब्त वाहनों को पुलिस चौकी विजयनगर एवं तातापानी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है और जब्त किए गए सभी वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।खनिज अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!