

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी वैभव बैंकर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के कुल 125 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 10 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और 15 प्रधान आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा, जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए 85 आरक्षकों और 15 महिला आरक्षकों का भी विभिन्न थाना और चौकियों में स्थानांतरण किया गया है।

























