{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: शहर के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों की पहचान कर ली है। मामले में एक बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 15 जून को गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रतिमा का दाहिना हाथ, छड़ी और चश्मे का हिस्सा टूटा हुआ मिला। घटनास्थल पर तोड़फोड़ के अवशेष भी बिखरे पाए गए।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सार्वजनिक स्थान पर स्थापित प्रतिमा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे न केवल सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि आमजन की भावनाएं भी आहत हुई हैं।मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1), 299, 324(5) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गांधीनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि दो नाबालिग खेलते समय प्रतिमा के हाथ और छड़ी के हिस्से को तोड़कर वहां से फेंकते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने दोनों बालकों की पहचान कर ली है। एक नाबालिग बालक के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अंबिकापुर और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित राष्ट्रीय महापुरुषों की प्रतिमाओं और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!