

अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने चार लाख रुपए की नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को इमलीपारा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने 15 जून 2026 को आरोपी वाहिद अंसारी के कब्जे से 200 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर जेल दाखिल किया था। उसने अपने बयान में बताया कि उसने वह नशीली इंजेक्शन इमलीपारा अंबिकापुर में स्थित शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने दुकान चला रहे मोशीम अंसारी से खरीद कर लाया था। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में शमशुदोहा हॉस्पिटल के सामने मोशीम अंसारी के दुकान में छापा मारा मोशीम अंसारी दुकान में मौजूद मिला उसके दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे सफेद रंग के झोले से 200 नग REXOGESIC INJECTION तथा 200 नग AVIL INJECTION बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी मौशीम अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स के न्यायालय में किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने " संचार टुडे सीजीएमपी न्यूज़ " को बताया कि अब तक संभागीय आबकारी उड़नदस्तां सरगुजा की टीम नशीली दवाइयों के विरुद्ध पिछले एक साल में पचास से ज्यादा प्रकरण कायम कर चुकी हैं फिर भी लोग नशीली दवाइयां बेचने से परहेज नहीं कर रहे हैं जिसके कारण ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















