बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद सर के बीच चल रहा झगड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. इस विवाद के कारण ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद अभी जेल में हैं. वहीं कई दिनों तक गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है. लेकिन इस विवाद के बीच नेपाल से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सनसनी फैला दी है. नेपाल में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत हो गई है. प्रिंस खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के मामले में आरोपी था. 

खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में प्रिंस भी आरोपी था. FIR होने के बाद अपने 6-7 दोस्तों के साथ प्रिंस नेपाल में रह रहा था. देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही रोशन आनंद सर के परिजन नेपाल पहुंच रहे हैं. प्रिंस पर 2021 में भी खान सर के कोचिंग पर हमले का आरोप था.

रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!