{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर:  सरगुजा जिला पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन और कार्यकुशलता का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बेहतर वेशभूषा और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

जनरल परेड के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न टोलियां बनाकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को अनुशासित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा पुलिस की गरिमा के अनुरूप आचरण बनाए रखने की सीख दी। परेड में शामिल पुलिस बैंड टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की गई और बैंड दल को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

परेड के बाद डीआईजी एवं एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय वाहनों की स्थिति की बारीकी से जांच की और वाहनों के नियमित रखरखाव, समय-समय पर मरम्मत तथा लॉग बुक को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहनों की बेहतर स्थिति कानून व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है।इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के शस्त्रागार और स्टोर शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्म्स एवं एम्युनेशन के सुरक्षित रखरखाव, साफ-सफाई तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शस्त्रों की नियमित जांच की जाए और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीआईजी एवं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए संचालित पुलिस कल्याण कैंटीन एवं पुलिस बैंक का भी अवलोकन किया। उन्होंने जवानों और अधिकारियों को इन सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस परिवारों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी धौरपुर सी.आर. चंद्रा, थाना प्रभारी बतौली विवेक सेंगर, महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सहित विभिन्न थाना, चौकी और कार्यालयों से कुल 184 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनरल परेड के माध्यम से पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया, वहीं उत्कृष्ट कार्य और बेहतर टर्नआउट वाले जवानों को सम्मानित कर उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!