

बलरामपुर: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मेडिकल्स स्टोर की जांच की गई।जाच के दौरान देवगन मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा बिना वैध दस्तावेज के क्लीनिक संचालित किया जाना पाया गया। हिंद मेडिकल स्टोर का औषधि विक्रय लाइसेंस समाप्त होने के पश्चात भी मेडिकल मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। दोनों प्रकरणों में संबंधित संचालकों द्वारा आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।




















