

MP News: मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश के 20 IAS अधिकारी ट्रेनिंग पर जाएंगे. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
आदेश में लिखा गया है कि भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में मिड केरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर आईएएस आफिसर्स (फेस-4, राउन्ड-21) दिनांक 15 जून से 10 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अई अधिकारियों को उक्त प्रशिक्षण के लिए अकादमी, मसूरी की बेवसाइट पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर इनरोल किये जाने के निर्देश दिये गए हैं.
आदेश में आगे लिखा है कि प्राप्त पत्र की प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर अनुरोध है कि लाल बहादुर शास्नी राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी की वेबसाईट http://www.lbsnaa.gov.in पर ऑन-लाईन रजिस्ट्रेशन कर, इस विभाग को कृपया अवगत कराएं.
देखिए अधिकारियों की लिस्ट

























