नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्निकल पदों पर 6565 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती के तहत ग्रेड-1 के 352 पद और ग्रेड-2 के 6242 पद भरे जाएंगे। रेलवे की इस भर्ती में देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में नियुक्तियां की जाएंगी।

आयु सीमा

ग्रेड-1 पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्रेड-2 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

प्रमुख जोन में रिक्त पद

सबसे ज्यादा 870 पद सेंट्रल रेलवे मुंबई में निकाले गए हैं। इसके अलावा साउदर्न रेलवे चेन्नई में 785, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में 701, साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में 576 और नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली में 548 पदों पर भर्ती होगी।इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे मुंबई में 544, प्रोडक्शन यूनिट्स में 499, सिकंदराबाद जोन में 368 और बिलासपुर रेलवे जोन में 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।रेलवे की नौकरियां युवाओं के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं। बेहतर वेतन, नौकरी की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के कारण हर भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया में भी लाखों उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!