नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री मेलोनी साथ हुई 'टॉफी डिप्लोमेसी' ने भारत में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी द्वारा मेलोनी भारत की फेमस मेलोडी टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश में विपक्ष ने सरकार पर चौतरफा हमला बोल दिया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि देश जब गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा है, तब पीएम विदेशों में 'रील' बनाने और टॉफी बांटने में व्यस्त हैं। वहीं, राहुल गांधी के इन बयानों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस की 'मेड इन इंडिया' उत्पादों और देश के बढ़ते वैश्विक कद से नफरत करार दिया है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी इटली यात्रा के दौरान जिस पार्ले टॉफी 'मेलोडी' का पैकेट गिफ्ट किया, वह उसी नाम उसी नाम से मिलता-जुलता था जिसे इंटरनेट पर तीन साल से दोनों प्रीमियर के बीच की दोस्ती कहा जा रहा था। जब भी दोनों मिले हैं, यह ऑनलाइन ट्रेंड्स में बार-बार आता रहा है।

इसे ऑफिशियल एंडोर्समेंट के करीब तब मिला जब मेलोनी ने दिसंबर 2023 में UAE में COP28 मीटिंग के दौरान मोदी के साथ अपनी एक सेल्फी पर इसे हैशटैग के तौर पर इस्तेमाल किया। वहीं अब पीएम मोदी ने मेलोनी को यह चाकलेट देकर देश में नया राजनीतिक विवाद शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी की टॉफी डिप्लोमेसी से विपक्ष भड़क गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया, "जब देश में आर्थिक तूफान चल रहा है, पीएम इटली में कैंडी बांटने में बिजी हैं। किसान, युवा, महिला मज़दूर और छोटे व्यापारी सभी रो रहे हैं, PM हंस रहे हैं और रील बना रहे हैं, जबकि BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह लीडरशिप नहीं, एक मजाक है। यह सरकार की लूट है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया , "इकॉनमी का हर पहलू प्रभावित हो रहा है, लेकिन मोदीजी अपना PR जारी रखे हुए हैं, नागरिकों को इस गंभीर आर्थिक तूफान का बोझ उठाने के लिए लेक्चर दे रहे हैं। इंडिया की टॉफी टेल जरूर कानों को सुकून देगी! 2013-14 से एक्सपोर्ट में लगभग 166% की बढ़ोतरी हुई है।"

क्या बोले पीयूष गोयल?

इटली के PM के लिए मोदी के गिफ्ट चुनने की राहुल की बुराई का जवाब देते हुए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कहा उन्हें भारत और भारतीय प्रोडक्ट्स से इतनी नफरत क्यों है। उन्होंने कहा, "भारत अपने मेड इन इंडिया और लोकल गोज ग्लोबल जैसे कामों से दुनिया के लिए एक भरोसेमंद जगह बन गया है, लेकिन कांग्रेस को हर भारतीय कामयाब व्यक्ति में सिर्फ दिक्कतें ही मिलती हैं, राहुल गांधी मोदी के राज में देश के बढ़ते कद को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।"

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!