बलरामपुर।बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत राजपुर क्षेत्र स्थित एक क्रेशर प्लांट में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सिंघल क्रेशर में कार्य के दौरान एक व्यक्ति दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल को तत्काल उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में संचालित कई क्रेशरों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। वहीं ग्रामीण लंबे समय से अवैध खनन, ब्लास्टिंग और धूल प्रदूषण को लेकर विरोध जताते रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!