{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: जशपुर पुलिस ने 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां आरोपी ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार घटना 9 मई 2026 की रात की है। पीड़िता गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम से लौटकर अपने घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया और गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकली और घटना की जानकारी ग्रामीणों व आरोपी के परिजनों को दी।पीड़िता की शिकायत पर थाना कांसाबेल में आरोपी महिमा प्रकाश मिंज (26 वर्ष) के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 115(2) और 332(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। मुखबिर और तकनीकी टीम की मदद से आरोपी के कापू थाना क्षेत्र स्थित गृह ग्राम में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद विशेष पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और जशपुर लाया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षक अर्जुन बड़ा और नगर सैनिक योगेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!