{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होते ही होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

जारी परिणामों में कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक हासिल कर टॉप सूची में स्थान बनाया। इनमें अपेक्शा अग्रवाल ने 95% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं इशिका अग्रवाल ने 94.4%, रुद्राक्ष गर्ग ने 92.8% और पार्थना सलम्या कच्छप ने 92.6% अंक प्राप्त किए।इसके अलावा सौम्या दुबे (92.6%), करण दीप सोनी (92.4%), सिमरन रेवानी (92%), सुदीप्ता सेन (91.4%), वेदाश्वा सोनी (91.4%), मधुमिता शर्मा (91.2%), प्रनव श्रीवास्तव (91%), और वृष्टि पांडे (90.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।90% के आसपास और उससे अधिक अंक लाने वाले अन्य विद्यार्थियों में आरोही अग्रवाल 90.6%, गौरव अग्रवाल90.6%, ताहसीन हसन 90.2%, आकृति द्विवेदी 90%, नतीक अग्रवाल 89.8और आर्या यादव 89.6%शामिल हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल के इस शानदार परिणाम से अभिभावकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!