
बलरामपुर। जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मई 2026 को जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं राजपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत पाढ़ी बगीचा में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत पस्ता, चिलमा, सरगवां, कंडा, खटवाबरदर, सीतारामपुर, सरगड़ी, अतौरी, गोविंदपुर तथा विकासखण्ड राजपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुर में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत करवां, गोपालपुर, मुरका, चौरा, दुप्पी, मरकाडांड, सिंगचौरा, नवकी, बगाडी, कुंदीखुर्द, ठरकी, परसागुडी, नरसिंहपुर, चिलमाकला, करजी, ओकरा, पतरापारा, अमदरी, डिगनगर, चन्द्रगढ शामिल होंगे।
शिविर में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।





















