

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक शिवम मिश्रा सूरजपुर से विश्रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि मृतक शिवम मिश्रा सूरजपुर का निवासी था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।





















