रायपुर/बिलासपुर। राजधानी में शनिवार को मौसम बदला, तेज धूप के बाद शाम को बदली छाई और रात में अंधड़ चला। इसी बीच बिलासपुर से जनगणना ड्यूटी पर गए शिक्षक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम घोघरा में शासकीय स्कूल के शिक्षक नेतराम पैकरा जनगणना कार्य के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उनसे बहस करते हुए तीन बार मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक ने अपना आधिकारिक आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन आरोपी ने उसे भी फाड़ दिया।

घटना के बाद शिक्षक पंचायत भवन पहुंचे और सरपंच को जानकारी दी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर दुर्व्यवहार करता रहा। बाद में शिक्षक जब गांव से निकले तो आरोपी ने उनका पीछा भी किया। इस घटना के बाद शिक्षक दहशत में हैं।

पीड़ित की शिकायत पर बिल्हा थाना पुलिस ने आरोपी निर्मल सतनामी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 221 और 121(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!