कांकेर जिले में नक्सलवाद के मोर्चे पर जारी संघर्ष के बीच अब वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्य वन संरक्षक के सख्त आदेशों के बाद टीम ने पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर के परलकोट रेंज स्थित कंदाडी जंगल में अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चिरान लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से डेढ़ लाख रुपये मूल्य की बेशकीमती लकड़ी जब्त करने के साथ ही दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

जंगल माफियाओं में हड़कंप और आगे की कार्रवाई जारी

अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ वन विभाग का यह अभियान मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर चलाया गया जिसमें टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जंगल में अवैध रूप से लकड़ी का दोहन करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में इस तरह की दबिश लगातार जारी रहेगी। फिलहाल वन विभाग पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रहा है ताकि इस काले कारोबार में शामिल अन्य सफेदपोशों और नेटवर्क के बड़े चेहरों का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!