

बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत कुसमी मार्ग भदार के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक चालक पहाड़ी कोरवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ग्राम सेवारी खटनपारा निवासी 16 वर्षीय रामचंद्र पहाड़ी कोरवा पिता खोडिया पहाड़ी कोरवा अपने घर से बाइक क्रमांक सीजी 30 सी 9630 में अपने निजी काम से राजपुर आया हुआ था। अपना काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहा था। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 3 बजे कुसमी मार्ग भदार के पास हुंडई कार WR-V क्रमांक सीजी 10 AU 6980 के चालक ग्राम भदार निवासी विक्की गुप्ता पिता संजय गुप्ता ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। बाइक चालक रामचंद्र पहाड़ी कोरवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना उपरांत मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनो वाहनों को ज़ब्त किया है।

































