

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग युवतियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वयस्क आरोपी और तीन नाबालिग बालक शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि बाल अपचारियों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अप्रैल 2026 की रात की है। पीड़िताएं अपनी सहेलियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शादी से लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोका और जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह उसी रात अपने घर पहुंची। अगले दिन उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 26 अप्रैल को परिजन पीड़िता को लेकर थाना सीतापुर पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज किया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी) एवं 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। बयान में पीड़िता ने खुलासा किया कि उसकी एक सहेली के साथ भी दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दूसरी पीड़िता का भी बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पहली पीड़िता का मेडिकल परीक्षण 26 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में कराया गया, जबकि देर रात होने के कारण दूसरी पीड़िता का मेडिकल परीक्षण 27 अप्रैल को कराया गया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब 28 अप्रैल को पीड़िताओं के परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट पर असहमति जताई। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पीड़िताओं को पुनः मेडिकल परीक्षण के लिए 29 अप्रैल को जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा। पनः मेडिकल जांच और अन्य ... साक्ष्यों के आधार पर पुलिस तेज करते हुए 30 अप्रैल तक कल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे तीन आरोपी व तीन नाबालिग बालक शामिल है। इस दौरान 03 आरोपियों में 1. आनंद बेक पिता लिखन बेक 27 वर्ष निवासी जजगा सेटरापारा थाना सीतापुर 2. विकास उर्फ राहुल पिता नन्हू राम तिग्गा उम्र 24 वर्ष निवासी जजगा खालपरा थाना सीतापुर 3. मनीष खलखो उर्फ़ आभीस पिता सेनात खलखो निवासी जजगा उपरपारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर एवं 03 नाबालिग बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
इस प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक धनकेश्वर यादव, राकेश यादव, प्रमित भगत, निर्मल कुर्रे, बूढ़ा पैकरा, सेवक प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

































