Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले की प्राथमिक जांच करते हुए चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, और मामले की विवेचना शुरू कर दी है. पीड़ित लड़कियों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है, इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

सरगुजा में दो नाबालिग के साथ गैंगरेप

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के एक इलाके की नाबालिक लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान कुछ बाइक सवार लड़को ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें बाइक में कुछ दूर बैठाकर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली और इसके बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर लिया है.

जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी घटना 23 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गांव में ही शादी समारोह था, जहां से कक्षा सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाली चार लड़कियां वापस अपने घर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार युवकों के झुंड ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया. आरोप है कि दो बाइक में दो लड़कियों को बैठाकर आरोपी भागने लगे. इसके बाद एक लड़की को नदी किनारे ले जाया गया और वहां पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और एक अन्य लड़की को खंडहर जैसे एक मकान में ले जाया गया जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया. वही किसी लड़की को भी बाइक में बैठाया गया था और आरोप है कि उसे भी इसी तरीके से लेकर आरोपी भाग रहे थे लेकिन लड़की बाइक से दौड़ गई और इसकी वजह से उसके शरीर में चोट भी लगा है. वही चौथी लड़की को आरोपी अपनी बाइक में नहीं बैठ सके और पूरी रात इधर-उधर दौड़ते रहे उसे लड़की ने एक घर में छिपकर खुद को बचाया.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!