

सूरजपुर: लाईवलीहुड परिसर में आयोजित एक दिवसीय स्काउटर-गाइडर वर्कशॉप में सूरजपुर जिले से बड़ी संख्या में स्काउटर एवं गाइडर शामिल हुए। इस कार्यशाला में सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंजीयन एवं चाय से हुई, इसके पश्चात ध्वज शिष्टाचार के साथ सत्र प्रारंभ किया गया। राज्य से आए अधिकारी अशोक देशमुख का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। उन्होंने स्काउट-गाइड गतिविधियों की गुणवत्ता बढ़ाने, राज्य पुरस्कार, एडवेंचर, वयस्क प्रशिक्षण, कमिश्नर कोर्स एवं ग्रुप लीडर कोर्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
जर्मिना एक्का द्वारा वॉरंट चार्टर की प्रक्रिया समझाई गई, वहीं आर.डी. पटेल ने यूनिफॉर्म एवं दक्षता पदक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। त्रिभुवन शर्मा ने जिला स्तरीय कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही ओवाईएमएस एवं बीएसजी इवेंट्स की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डीटीसी योगेश विश्वकर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला सचिव महेंद्र सिंह द्वारा किया गया। अंत में ध्वज अवतरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यशाला में सूरजपुर जिले से राज्य काउंसलर आर.डी. पटेल, जिला सचिव हेमंत गुर्जर, डीटीसी गोवर्धन सिंह, डीओसी बेलभद्र देवांगन एवं विनीता भगत, अशोक दुबे, कुंजलाल यादव, स्काउट मास्टर नंद कुमार सिंह, आनंद राम साहू, चंद्रिका सिंह, योगेश साहू, जाकिर हुसैन, अनुपम कुशवाहा, गाइड कैप्टन सरिता गोस्वामी, गुड्डी राही सहित अन्य स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे। यह एक दिवसीय कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, जिससे वे स्काउट-गाइड गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगे।

































