

बलरामपुर: जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना राजपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कोटागहना, धमधमिया, परसवान, बुढ़ाबगीचा, हरिजनपारा, लालमाटी एवं आमापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। रिक्त पद के पूर्ति के लिए 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक इच्छुक आवेदिका महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑन लाईन पोर्टल http://aww.e-bharti.in पर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति से संबंधित दिशा-निर्देश व नियम शर्तों के लिए परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

































