

बलरामपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जन समस्याओं के समाधान और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से जनसामान्य और ग्रामीण जनों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं के आवेदन लेने के साथ शीघ्र निराकरण भी किया जाएगा।
सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में 34 ग्रामीण एवं 05 नगरीय निकायों में कुल 39 शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके अंतर्गत 05 मई 2026 को विकासखण्ड बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड महाराजगंज, 06 मई को कुसमी के हाई स्कूल ग्राउंड चांदो एवं राजपुर के प्राथमिक शाला कोटडीह खेल मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 मई को विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के दुर्गा पंडाल के पीछे ताम्बेश्वरनगर एवं वाड्रफनगर के हाई स्कूल मैदान गुडरू, 8 मई को बलरामपुर के माध्यमिक शाला स्कूल ग्राउंड सरनाडीह, शंकरगढ़ के रखैतपारा बगीचा दोहना, 12 मई कुसमी के ग्राम पंचायत भवन परिसर सबाग एवं वाड्रफनगर के हाई स्कूल मैदान गैना, 13 मई को बलरामपुर के पाढ़ी बगीचा तथा राजपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुर के खेल मैदान में, 14 मई को रामचन्द्रपुर के गोफुलवा पारा बरगद पेड़ के नीचे डिण्डो, शंकरगढ़ के पहाड़ी कोरवा आश्रम के पास ग्राम पंचायत बेलकोना, 15 मई को बलरामपुर के ग्राम पंचायत झलरिया, 18 मई को नगर पालिका परिषद बलरामपुर के आडिटोरियम भवन, 19 मई को कुसमी के हाई स्कूल प्रांगण सामरी, रामचन्द्रपुर के नवीन सेड दुर्गा मंदिर परिसर कामेश्वरनगर, 20 मई को बलरामपुर के चितमा रा.ग्रा. सेवा केन्द्र के पास, वाड्रफनगर के पंचायत भवन के पास लोधी, 21 मई को राजपुर के ग्राम पंचायत अलखडीहा पंचायत भवन के बगल में सरना, शंकरगढ़ के लाल बगीचा में ग्राम पंचायत चिरईं, 22 मई को कुसमी के बाजारपारा कोरंधा एवं नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल, 26 मई को बलरामपुर के बरदर हाई स्कूल मैदान, वाड्रफनगर के पंचायत भवन के पास मुरकौल, 28 मई को कुसमी के ग्राम पंचायत भवन परिसर मदगुरी, रामचन्द्रपुर के धान खरीदी के सामने मिलानी महुआ विजयनगर, 29 मई को बलरामपुर के केरता हाई स्कूल मैदान, राजपुर के माध्यमिक शाला खोडरो, 2 जून को वाड्रफनगर के पंचायत भवन के पास डोंगरो, शंकरगढ़ के सावंत सरना डीपाडीह, 03 जून को नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक-04 चंदौरी पारा सामुदायिक भवन, कुसमी के ग्राम पंचायत भवन के सामने कंजिया, 04 जून को बलरामपुर के धनगांव रामलीला मैदान, नगर पंचायत राजपुर के दैनिक सब्जी बाजार के पास, 05 जून को रामचन्द्रपुर के आम बगीचा रामचन्द्रपुर, राजपुर के पंचायत भवन के पास सिधमा, 09 जून को रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत भवन के सामने राधानगर एवं 10 जून को कार्यालय प्रांगण नगर पंचायत कुसमी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

































