{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थी मेहिलाल नेटी अपने दोस्त मानदेव मरावी के साथ मुरकौल बाजार गया था। शाम करीब 7:30 बजे दोनों वापस आकर मानदेव मरावी के घर छितलीबर पहुंचे। इसी दौरान मानदेव मरावी और उसके बड़े भाई श्यामदेव मरावी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे मेहिलाल नेटी पर आरोपी श्यामदेव मरावी ने घर के अंदर रखी टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 109(1) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी श्यामदेव मरावी (33 वर्ष), निवासी बसुलापाठ (छितलीबर पारा) को 21 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्रधान आरक्षक देवसाय राम, आरक्षक विनोद सागर एवं विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!